मसालेदार कमल ककड़ी

मसालेदार कमल ककड़ी

कमल ककड़ी की चटपटी सब्जी बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता, इसे बनाने का तरीका अलग नहीं है, पर स्वाद जरा हटके है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 से 5 कमल ककड़ी
  • 3 टमाटर बारीक कटे
  • 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक प्याज पिसा हुआ, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर (चाहें तो), आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक चुटकी हींग पिसी हुई, एक छोटा चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- कमल ककड़ी छीलकर धोएं और उसे गोल टुकड़ों में काट लें.
- अब गैस पर एक बर्तन में पानी गर्म करने रखें, और इसमें कमल ककड़ी के टुकड़े डालकर मध्यम आंच पर पानी में 2 उबाल आने तक पकाएं.
- फिर गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करके, उसमें जीरा डालकर फ्राई करें.
- जब जीरा चटकने लगे, तब कड़ाही में हरी मिर्च और हींग डालकर मध्यम आंच पर एक मिनट तक भूनें.
- इसके बाद तेल में प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 3 मिनट तक फ्राई करें, अब प्याज में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर (चाहें तो) और नमक डालकर मसालों को 2 मिनट तक भूनें.
- अब ग्रेवी में टमाटर डालकर नर्म होने तक पकाएं.
- जब ग्रेवी से तेल अलग होता दिखने लगे, तो इसमें उबली कमल ककड़ी पानी से निकालकर डाल दें, और एक बड़े चम्मच से अच्छी तरह चलाकर 2 मिनट तक फ्राई करें.
- फिर कड़ाही को एक प्लेट से ढक दें, आंच धीमी करके सब्जी पकाएं.
- कमल ककड़ी पककर नर्म हो जाए, तो कड़ाही से प्लेट हटाकर सब्जी अच्छी तरह चलाएं और एक मिनट बाद गैस बंद कर दें.
- आपके खाने के लिए तैयार है मसालेदार कमल ककड़ी की सब्जी.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (157 ratings)
4.1 avg from 157 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मसालेदार कमल ककड़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 से 5 कमल ककड़ी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes