तरबूज के छिलकों की लाजवाब सब्जी

तरबूज के छिलकों की लाजवाब सब्जी

तरबूज के गूदे की तरह इसके छिलके से भी शानदार चीज बनाई जाती है. छिलके के हरे हिस्से को छीलकर फेंक दें और बाकि बचे सफेद गूदे से शानदार चटपटी सब्जी बनाने का तरीका सीख लें.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 400 ग्राम तरबूज के छिलके
  • 1 कप पानी
  • 2 टेबलस्पून तेल
  • 2 टेबलस्पून  साबुत जीरा
  • 3 टेबलस्पून चीनी
  • 1 टेबलस्पून हल्दी
  • 3 साबूत लाल मिर्च
  • 1 टेबलस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 3 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले तरबूज के छिलकों को तरबूज से अलग कर लें.

- इसके बाद तरबूज के छिलकों का हरा वाला भाग छीलकर निकाल लें.

- अब एक बाउल में सारे छिलकों को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें.

- इसके बाद एक पैन में तेल डालकर मीडियम आंच पर चढ़ाएं.

- तेल के गरम होते ही आंच कम कर इसमें जीरा, लाल मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसून का पेस्ट डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.

- इसके बाद तरबूज के टुकड़ों को डालें और अच्छी तरह से मिला लें.

- अब इसमें नमक, हल्दी, पानी डालकर मिलाएं और ढक कर मीडियम आंच पर पकाएं.

- इसके बाद चीनी डालें और अच्छी तरह से बीच-बीच सें चलाते हुए पकाएं.

- पानी के सूखते ही आंच बंद कर दें.

- तैयार सब्जी को रोटी, पराठा, पूड़ी या कचौड़ी के साथ खाएं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.5 (2 ratings)
2.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

तरबूज के छिलकों की लाजवाब सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 400 ग्राम तरबूज के छिलके और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes