सेब का रायता

सेब का रायता

सेब के रायते का खट्टा-मीठा स्वाद बहुत मजेदार लगता है. इसे झटपट व आसानी से बनाया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक सेब, एक कप गाढ़ा दही, एक छोटी चम्मच काली मिर्च पिसी हुई, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार चीनी, आधा छोटा चम्मच नमक

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- सेब को धोकर, इसके बीज निकालें और चौकोर टुकड़ों में काट लें. आप चाहें तो सेब को छीलकर भी काट सकते हैं.
- कटोरे में दही लें. इसमें चीनी, जीरा पाउडर और काली मिर्च डालकर हल्के हाथों से फेंट लें.
- अब दही में कटे सेब और नमक डालकर मिक्स करें.
- तैयार सेब का रायता . अब इसे फ्रिज में ठंडा करके, पिसी काली मिर्च और जीरा पाउडर से गार्निश करके खाने की थाली में परोसें या डिजर्ट के तौर पर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (81 ratings)
4.1 avg from 81 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सेब का रायता एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक सेब, एक कप गाढ़ा दही, एक छोटी चम्मच काली मिर्च पिसी हुई, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes