दही तड़का

दही तड़का

दही में मसालेदार तड़का लगाने से इसका स्वाद बड़ा चटपटा और मजेदार हो जाता है तो इस तरीके से आप भी दही में लगाएं जायके का लाजवाब तड़का -

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 3 कप दही (पानी निकला हुआ), एक कप प्याज बारीक कटा हुआ, एक बड़ा चम्मच टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुईं, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच धनिया के बीज पिसे हुए, एक चम्मच काली मिर्च पिसी हुई, एक चुटकी कसूरी मेथी पाउडर
  • 2 साबुत लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच राई
  • 2 से 3 करी पत्ते
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- दही को किसी साफ कपड़े में बांधकर या छलनी में डालकर उसका पानी पूरी तरह निकाल दें.
- दही का तड़का तैयार करने के लिए गैस पर पैन में तेल गर्म करें. आंच मध्यम करके तेल में राई और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाएं.
- अब इसमें हल्दी, कसूरी मेथी, और लाल मिर्च पाउडर डालें.
- इसके बाद पैन में प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, धनिया के बीज और काली मिर्च डालकर पकाएं.
- प्याज हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर और नमक डालकर पकाएं.
- टमाटर का पानी पूरी तरह सूखने तक इसे पकाएं.
- अब तड़के में दही डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
- तैयार है दही तड़का. इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म रोटी या चावल के साथ परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (368 ratings)
4.4 avg from 368 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दही तड़का एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 कप दही (पानी निकला हुआ), एक कप प्याज बारीक कटा हुआ, एक बड़ा चम्मच टमाटर बारीक कटा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes