मैकरौनी पास्ता पायसम

मैकरौनी पास्ता पायसम

पास्ता और पायसम तो आपने बहुत खाया होगा. आज अपने बच्चों और पूरे परिवार के लिए बनाएं मैकरौनी पास्ता पायसम...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप मैकरौनी पास्ता, डेढ़ कप पानी
  • 2 कप दूध
  • 1/2 कप चीनी, एक चुटकी केसर पाउडर
  • 2 चम्मच घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- गैस पर एक गहरे पैन में पानी डालकर गर्म करें और पास्ता उबाल लें. (बेक्ड वेजिटेबल पास्ता)
- जब पास्ता आधा बॅायल हो जाए तब इसमें दूध डालें और फिर से उबालने रखें.
- आंच धीमी करते हुए पास्ते में चीनी और केसर पाउडर मिलाएं.
- जब दूध और पास्ता अच्छी तरह से मिक्स होकर गाढ़ा होने लगे तब गैस बंद कर दें. (टोमैटो पास्ता सॉस)
- अब एक पैन में घी गर्म करें, काजू, बादाम और किशमिश डालकर हल्का फ्राई कर लें और इन्हें तैयार पायसम में डाल दें.
- मैकरौनी पास्ता पायसम तैयार है. ठंडा या गर्म किसी भी रूप में सर्व करें.(बटर चिकन पास्ता)

टिप्स : पास्ता उबालते वक़्त इसमें कुछ बूंद तेल डाल लें ताकि यह एक- दूसरे से न चिपके.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (21 ratings)
4.3 avg from 21 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मैकरौनी पास्ता पायसम एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप मैकरौनी पास्ता, डेढ़ कप पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes