ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 100 ग्राम चिकन
- स्वादानुसार नमक
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
- 2 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 2-3 छोटा चम्मच तेल
- 2-3 छोटा चम्मच बटर/मक्खन
- 1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ
- 1 छोटा टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 2 छोटा चम्मच काजू का पेस्ट
- 4-5 कलियां लहसुन, बारीक कटी हुई
- 1 बड़ा चम्मच शहद, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, आवश्यकतानुसार पानी
- 2 छोटा चम्मच क्रीम, आधा छोटा चम्मच कस्तूरी मेथी
- 1 कटोरी उबला हुआ पास्ता
- 2 स्लाइस गार्लिक ब्रेड
विधि
- अब एक पैन में 1 चम्मच तेल और 2 चम्मच मक्खन डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें प्याज डालें और 2 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद इसमें टमाटर, लहसुन, काजू पेस्ट, नमक, गरम मसाला और शहद डालें और 10-15 मिनट तक पकाएं.
- इसके इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा करें और मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें.
- इस पेस्ट को छलनी से छान लें.
- अब एक और पैन लें और इसमें प्यूरी और थोड़ा-सा पानी मिलाकर 3-4 मिनट तक पका लें.
- फिर इसमें 1 चम्मच मक्खन, 2 छोटा चम्मच क्रीम और कस्तूरी मेथी डालें और 1-2 मिनट तक पकाएं.
- अब एक दूसरे पैन में 1 चम्मच और 1 चम्मच मक्खन डालकर गर्म करें. जैसे ही तेल गर्म हो जाए तो इसमें चिकन डालें और ढककर 5-6 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद चिकन निकाल लें और इसी पैन में तैयार की हुई ग्रेवी डालकर 1-2 मिनट तक पकाएं.
- फिर इसमें चिकन और पास्ता डालकर अच्छी तरह मिलाकर पकाएं.
- सर्विंग प्लेट में निकालकर क्रीम, बटर से गार्निश करें और गार्लिक ब्रेड के साथ सर्व करें.
- वीडियो में देखें इसे बनाने का तरीका.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बटर चिकन पास्ता एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम चिकन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,कॉन्टिनेंटल खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
बटर चिकन पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले 100 ग्राम चिकन तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
बटर चिकन पास्ता बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह बटर चिकन पास्ता रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
बटर चिकन पास्ता बनाने के लिए 100 ग्राम चिकन के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, बटर चिकन पास्ता को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
बटर चिकन पास्ता का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
बटर चिकन पास्ता एक लोकप्रिय इंडियन,कॉन्टिनेंटल नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT