आलू की पूरी
Back
रोटी-पराठा वेज,डिनर

आलू की पूरी

संडे का नाश्‍ता कभी-कभी थोड़ा रोचक बनाने के लिए आप आलू पूरी की ये रेसिपी ट्राई कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कटोरी आटा
  • 2 उबले हुए आलू
  • 1 बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, थोड़ी सी अजवायन, कटा हरा धनिया, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- आटे को छानकर उसमें एक चम्मच तेल, नमक और अजवायन डाल कर गूंथ लें.
- अब उबले आलू को छिलकर मैश कर लें, इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, कटी हरी मिर्च, धनिया पत्ता, लाल मिर्च, नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लें.
- एक कड़ाही में तेल गर्म कर लें. आटे की लोई को बेल कर इसमें थोड़ा-सा आलू भरकर किनारों को चिपका दें और हल्के हाथों से बेल लें.
- पूरी को हल्‍की आंच पर सुनहरी भूरी होने तक तल लें.
- कुरकुरी आलू की स्टफ्ड पूरी को दही के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (286 ratings)
4.3 avg from 286 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आलू की पूरी एक लोकप्रिय वेज,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 कटोरी आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes