नाश्ते में ऐसे बनाएं अरबी का पराठा

नाश्ते में ऐसे बनाएं अरबी का पराठा

अरबी की सूखी और गीली दोनों तरह की सब्जी ही काफी स्वादिष्ट बनती है लेकिन क्या आपने चखे हैं अरबी के पराठे. जानें इसकी आसान रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कप गेहूं का आटा
  • 4-5 अरबी (उबली हुई)
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच पिसी हुई कसूरी मेथी
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक, घी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में आटे में थोड़ा तेल, नमक और पानी डालकर गूंद लें.
- पराठो का भरावन तैयार करने के लिए अरबी छीलकर कद्दूकस कर लें.
- अरबी में हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, कसूरी मेथी, चाट मसाला और नमक मिलाएं.
- गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़कर छोटे आकार के रोटियां बेल लें.
- रोटी के बीचों-बीच भरावन का मिश्रण रखें और रोटी को चारों तरफ से बंद करते हुए इसकी पोटली बनाएं.
- अब बेलन से हल्का दबाब बनाते हुए रोटियां बेल लें.
- धीमी आंच में एक नॉन स्टिक तवा गर्म करें.
- तवे को घी से चिकना कर इस पर पराठा डालकर सेंके.
- जब पराठा एक साइड से सिक जाए तो इसे पलटकर दूसरे साइड से भी सेंक लें.
- इसी तरह सारे पराठे सेंक लें.
- अरबी का पराठा तैयार है. दही और आचार के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

फोटो: boldsky.com



क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (5 ratings)
4.4 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में ऐसे बनाएं अरबी का पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes