बेड़मी पूरी ने बनाएं अपना नाश्ता शानदार

बेड़मी पूरी ने बनाएं अपना नाश्ता शानदार

बेड़मी पूरी का स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है. पकवानगली में जानें इस स्वादिष्ट डिश को बनाने का तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 200 ग्राम गेंहू का आटा, धुली उड़द दाल (भिगोई हुई), आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक तिहाई छोटी चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, आधा छोटा चम्मच सूखे अदरक का पाउडर, दो छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर, चुटकीभर हींग, तेल तलने के लिए, पानी आटा गूंदने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले दाल को मिक्सर जार में डालकर पीस लें. ध्यान रहे कि पानी का ज्यादा इस्तेमाल न करें.
- अब आटे में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, सूखे अदरक का पाउडर, धनिया पाउडर, हींग, नमक, सौंफ पाउडर, तेल और पिसी हुई दाल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें. 
- अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंद लें. हाथों को चिकना कर आटे को एक और बार अच्छे से गूंदें. 
- गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़कर इन्हें बेल लें.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही पूरियां डालकर सुनहरा होने तक दोनों साइड से तल लें.
- तैयार है बेड़मी पूरी. आलू की सब्जी और अपनी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.4 (24 ratings)
3.4 avg from 24 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बेड़मी पूरी ने बनाएं अपना नाश्ता शानदार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम गेंहू का आटा, धुली उड़द दाल (भिगोई हुई), आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक तिहाई छोटी चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, आधा छोटा चम्मच सूखे अदरक का पाउडर, दो छोटा चम्मच धनिया पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes