ईद के खास मौके पर बनाइए ये खमीरी रोटी

ईद के खास मौके पर बनाइए ये खमीरी रोटी

रमजान पर यूं तो लोग सुबह की सहरी के बाद सीधे रात को इफ्तार करते हैं, पर आपको बता दें कि इफ्तार में खान-पान में कहीं भी कोई भी कमी नहीं रहती है. कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं जिनमें से एक है खमीरी रोटी

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक चम्मच ताजा खमीर, चूरा किया हुआ, दो कप गेहूं का आटा, आधा छोटा चम्मच चीनी, आधा छोटा चम्मच अजवाइन, आधा छोटा चम्मच नमक, एक छोटा चम्मच तेल, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 1.5 से 2 घंटे
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक कटोरी में खमीर और चीनी को 2 चम्मच गुनगुने पानी में घोलकर 10 मिनट तक खमीर उठने के लिए रख दें.
- तय समय के बाद सभी सामग्री को मिलाकर गुनगुने पानी से आटा गूंद लें.
- आटे को गीले सूती कपड़े से 2 घंटे के लिए ढककर रख दें.
- 2 घंटे बाद आटे को 10 बराबर भाग में बांटकर इसकी रोटियां बेल लें.
- रोटियों को तेल लगी हुई बेकिंग ट्रे पर रखकर पहले से गरम ओवन में 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर 5 मिनट के लिए बेक करें.
- तैयार है खमीरी रोटी. मसालेदार चिकन या फिर पसंदीदा सब्जी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.6 (5 ratings)
4.6 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ईद के खास मौके पर बनाइए ये खमीरी रोटी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक चम्मच ताजा खमीर, चूरा किया हुआ, दो कप गेहूं का आटा, आधा छोटा चम्मच चीनी, आधा छोटा चम्मच अजवाइन, आधा छोटा चम्मच नमक, एक छोटा चम्मच तेल, पानी जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes