मेथी पनीर पराठा रेसिपी
Back
रोटी-पराठा वेज,ब्रेकफास्‍ट

मेथी पनीर पराठा रेसिपी

पनीर पराठा ज्यादातर लोगों का पसंदीदा होता है. बहुत लोगों को मेथी पराठा भी बहुत पसंद होता है. लेकिन आज हम लेकर आए हैं मेथी पनीर पराठा, जिसमें पनीर और मेथी दोनों का स्वाद होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कटोरी आटा
  • 1 कप बारीक कटी हुई हरी मेथी
  • 1 कप पनीर मैश किया हुआ
  • 1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, घी आवश्यकता अनुसार, नमक स्वाद अनुसार1 कप पानी

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
- मेथी पनीर पराठा बनाने के लिए एक बर्तन में मैश किया हुआ पनीर, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हुई मेथी, लाल मिर्च पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डालकर मिक्स कर लें.

- पनीर और मेथी का स्टफिंग तैयार है.

- आटे पर थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते जाएं और बढ़िया मुलायम गूंद लें.

- अब गुंदे हुए आटे की एक लोई लेकर बेल लें.

- इसके बाद तैयार किया हुआ पनीर-मेथी का मसाला इसके बीच में भर लें और पोटली बना लें.

- अब लोई को हल्के हाथों से दोबारा बेल लें.

- मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें.

- तवे के गरम होते ही पराठे को दोनो तरफ से सेक लें.

- इसके बाद पराठे को तेल लगाकर सेकें.

- तैयार है मेथी पनीर पराठा. इसी तरीके से बाकी पराठे भी बना लें.

Photo- Getty Images

 


क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (3 ratings)
5 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मेथी पनीर पराठा रेसिपी एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 2 कटोरी आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes