मूंग दाल का पराठा

मूंग दाल का पराठा

मूंग दाल का हलवा और खिचड़ी तो आपने कई बार खाई होगी. अब बनाना सीखिए इसका पराठा. यह आपका टेस्ट बदल देगा. देखें बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप मूंग दाल
  • 2 आलू, उबले और मैश किया हुआ
  • 2 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 4 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 कप तेल
  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 2 कप पानी
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- दाल को धोकर 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- एक साफ कटोरे में आटा, नमक और 1 चम्मच तेल मिलाएं और पानी डालकर मुलायम आटा गूंद लें.
- आप चाहें तो मूंग दाल को मिक्‍सी में पहले पीस लें और फिर इसे आटे के साथ ही गूंद लें. या फिर मूंग दाल को पानी में भिगोकर आटे के साथ गूंद लें.
- आटे में मसला हुआ आलू, प्‍याज और हरी मिक्‍स करें और अच्‍छी तरह मिला लें.
- इसे 30 मिनट तक रख दें.
- मध्यम आंच पर तवा गर्म करें.
- आटे की लोई लें और उसका पराठा बनाकर तवें पर तेल लगाकर सेंक लें.
- ऐसे ही सभी पराठे बना लें.
- मूंग दाल पराठा तैयार है. इसे चटनी या फिर सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (235 ratings)
4 avg from 235 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मूंग दाल का पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप मूंग दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes