पनीर कुल्चा
सर्दियों के मौसम में पूरी-पराठा जैसी चीजें काफी पसंद की जाती हैं. इन्हीं का एक पंजाबी स्वाद है कुल्चा. आज ही लंच या डिनर में बनाएं पनीर कुल्चा की रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 200 ग्राम पनीर, कसा हुआ
- 1 छोटा प्याज
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच छोटा चम्मच कलौंजी
- 1 चम्मच मक्खन, आटे के लिए
- 2 कप मैदा
- 1/2 चम्मच छोटा बेकिंग पाउडर
- 1/4 चम्मच खाने का सोडा
- 1/2 चम्मच नमक
- 1 चम्मच चीनी
- 1/2 कप दूध
- 1 बड़ा चम्मच दही
- 1 कप तेल, नमक स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले एक बाउॅल में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक के साथ मिलाकर छान लें.
- फिर उसमें चीनी, दूध, दही और नमक डालकर अच्छी तरह गूंद कर सॉफ्ट आटा बना लें.
- इस आटे पर एक छोटा चम्मच तेल लगाकर गीले कपड़े से ढक कर एक घंटे के लिए अलग रख दें.
- अब एक बाउॅल में प्याज काट कर पनीर के साथ मिला दें.
- पनीर-प्याज के मिक्सचर में नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब अपनी हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और आटे की लोइयां बना लें.
- अब हर लोई को थोड़ा सा फैलाकर और उसमें रखें पनीर स्टफिंग का एक हिस्सा भरें और चारों ओर से आटे को अच्छी तरह ढक दें.
- अब पनीर स्टफिंग की इन लोइयों पर हल्का सा तेल लगाकर 15 मिनट के लिए अलग रख दें.
- तैयार लोइयों पर कलौंजी छिड़क दें. अब हथेली में पानी लगाकर एक लोई को हाथ की सहायता से गोल आकार का कुलचा बना लें.
- नॉन स्टिक तवा गरम करें और तैयार कुलचे को पानी की गीली साइड की तरफ से तवे पर रखें.
- जब कुल्चा सुनहरा होने लगे तो इसे पलट दें और ढक दें. दूसरी साइड से भी इसे सुनहरा होने तक पकाएं.
- बाकी की लोइयों से भी इसी तरह कुल्चा तैयार कर लें.
- पनीर कुल्चा तैयार है. हरी चटनी और दही के साथ गरमागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पनीर कुल्चा एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम पनीर, कसा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पनीर कुल्चा बनाने के लिए सबसे पहले 200 ग्राम पनीर, कसा हुआ तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पनीर कुल्चा बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह पनीर कुल्चा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पनीर कुल्चा बनाने के लिए 200 ग्राम पनीर, कसा हुआ के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पनीर कुल्चा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पनीर कुल्चा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पनीर कुल्चा एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT