बेसन की चटनी

बेसन की चटनी

बेसन की चटनी का स्वाद आपके खाने में एक अलग ही टेस्ट ले आएगा. इसे दाल-रोटी और चावल के अलावा अन्य कई व्यंजनों के साथ भी परोसा जा सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप बेसन, आधा कप दही, बारीक कटी हुई 2 हरी मिर्च, एक छोटी चम्मच बारीक कटी हुई अदरक, आधा कप बारीक कटी हुई हरी धनिया, आधा कप बारीक कटी हुई पुदीने की पत्तियां (चाहें तो), एक चुटकी हींग पिसी हुई, एक छोटी चम्मच चीनी, आधा छोटा चम्मच राई दाना, आधा छोटा चम्मच काला नमक
  • स्वादानुसार नमक, एक कप पानी, तेल

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
- अदरक, हरी मिर्च, धनिया और पुदीने की पत्तियों को मिक्सर में बारीक पीस लें.
- एक कटोरे में बेसन छान लें. इसमें दही और पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें. ध्यान रखें बेसन में गुठली न रहें.
- गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें राई का तड़का लगाएं.
- अब पैन में हींग डालें. फिर बेसन का घोल , काला नमक, चीनी और नमक डालकर मिलाएं. इसे मध्यम आंच पर उबालें.
- जब घोल में उबाल आ जाए तो आंच धीमी कर दें. फिर इसे 6 से 7 मिनट तक और पकाएं. इसे लगातार चलाते रहें, ताकि यह पैन में चिपक कर जले नहीं.
- इसके बाद गैस बंद कर दें. अब इसमें धनिया और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिक्स कर लें.
- तैयार है बेसन की चटनी. इसे परांठे , फाफड़ा या ढोकला किसी के साथ भी परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (104 ratings)
4.1 avg from 104 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बेसन की चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप बेसन, आधा कप दही, बारीक कटी हुई 2 हरी मिर्च, एक छोटी चम्मच बारीक कटी हुई अदरक, आधा कप बारीक कटी हुई हरी धनिया, आधा कप बारीक कटी हुई पुदीने की पत्तियां (चाहें तो), एक चुटकी हींग पिसी हुई, एक छोटी चम्मच चीनी, आधा छोटा चम्मच राई दाना, आधा छोटा चम्मच काला नमक और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes