ऐसे बनाएं हरे धनिये-कोकोनट की चटनी, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

ऐसे बनाएं हरे धनिये-कोकोनट की चटनी, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

चटनी एक ऐसी डिश होती है जो बोरिंग से बोरिंग खाने का स्वाद बढ़ा देती है. ऐसे में ज्यादातर चटनी हरे धनिये से मिलकर बनती हैं, लेकिन आज हम बताने जा रहे हैं हरे धनिये और कोकोनट की चटनी जो साउथ इंडियन व्यंज

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप हरा धनिया
  • 1 कप नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/2 इंच अदरक (कटा हुआ)
  • 2 टेबलस्पून भुना चना दाल
  • 1 टीस्पून नींबू का रस
  • 1 टीस्पून चीनी
  • 1/2 टीस्पून राई
  • 3/4 टीस्पून उरद दाल
  • 8-10 करी पत्ता
  • 1 चुटकी हींग, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले ग्राइंडर जार में हरा धनिया, नारियल, चना दाल, अदरक, हरी मिर्च, चीनी, नींबू का रस, नमक और 1/2 कप पानी डालकर पेस्ट बना लें.
- चटनी को किसी बर्तन में निकाल लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- इसमें उरद दाल, राई, करी पत्ता और हींग डालकर हल्का भून लें.
- तड़के के भुनने के बाद इसे चटने के ऊपर डाल दें.
- तैयार है धनिया-कोकोनट की चटनी. इसे डोसा, इडली आदि के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (14 ratings)
4.1 avg from 14 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं हरे धनिये-कोकोनट की चटनी, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप हरा धनिया और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes