अंगूर की चटनी
Back
चटनी वेज,लंच,डिनर

अंगूर की चटनी

अंगूर से बने कई तरह के जायके आपने चखे होंगे लेकिन क्या आपने इसकी चटनी खाई है. अगर नहीं तो आज ही ट्राई करें इसकी चटपटी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 200 ग्राम अंगूर
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 2 बड़ा चम्मच चीनी, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च/ लाल मिर्च स्वादानुसार
  • ¼ छोटा चम्मच घी/ तेल

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- अंगूर को धोकर साफ करें फिर इसे दो टुकड़ों में काट लें.
- अब एक नॉन-स्टिक पैन में छोटा चम्मच घी/ तेल गरम करें. अब इसमें कटे अंगूर डालें और मध्यम आंच पर अंगूर को 1 मिनट के लिए फ्राई करें.
- अंगूर में नमक और काली या फिर लाल मिर्च डालें और 2 बड़े चम्मच पानी डालकर अंगूर के गलने तक पकाएं.
- अब इसमें चीनी डालें और इसे पूरी तरह से मिल जाने तक पकाएं. अब इसमें किशमिश डालें और 2 मिनट तक और पकाएं.
- अंगूर की चटनी तैयार है. अपनी पसंद के स्नैक्स के साथ सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (33 ratings)
4 avg from 33 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अंगूर की चटनी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम अंगूर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes