ये है इमली-खजूर की खट्टी-मीठी चटनी

ये है इमली-खजूर की खट्टी-मीठी चटनी

चटनी को कई तरीके से खाया जा सकता है. कचौड़ी, समोसे, पकौड़े का स्वाद चटनी से बढ़ जाता है. आमतौर पर पुदिने और धनियापत्ती की चटनी सभी जगह खाई जाती है, लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं इमली- खजूर की चटनी बन

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 कप इमली
  • 1 कप गुड़
  • 1 कप खजूर ( कटे हुए)
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टीस्पून जीरा पाउडर, नमक स्वादानुसार
  • 3 टेबलस्पून चीनी
  • 4 कप पानी

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
- इमली-खजूर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक बर्तन में पानी गर्म करें.
- गर्म पानी में इमली, गुड़ और चीनी डालें.
- ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- इसके बाद खजूर डालकर चलाएं और कुछ देर पकाते रहें.
- पानी उबालने से इमली नरम हो जाएगी और गुड़ चीनी भी पिघल जाएगी.
- अब इमली की गांठ तोड़ लें और करछी से अच्छे से मिलाएं.
- खजूर, गुड़, इमली सभी को अच्छी तरह से पकाएं और चाशनी बना लें.
- अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं.
- चटनी का गाढ़ापन देखते हुए गैस बंद कर दें.
- एक बर्तन के ऊपर छलनी को रखें और मिश्रण को इसमें डाल दें ताकी इमली के बीज अलग हो जाए.
- 3 से 4 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं जब तक आपके पास इसका सूखा गूदा न बच जाए.
- तैयार है इमली की स्वादिष्ट चटनी. आप इसे फ्रीजर में 2 महीने तक स्टोर करके भी रख सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है इमली-खजूर की खट्टी-मीठी चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 कप इमली और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह चाइनीज़ खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes