कसूरी मेथी पाउडर

कसूरी मेथी पाउडर

कसूरी मेथी पाउडर सूखी सब्जियों, दाल, अचार, पराठे और रसदार सब्जियों में काफी इस्तेमाल किया जाता है. आइए जानते हैं कसूरी मेथी पाउडर बनाने का आसान तरीका...

ADVERTISEMENT

🍳 सुझाव

- 200 ग्राम मेथी की पत्तियों का डंठल निकाल लें.
- हम दो तरीके से मेथी पाउडर बना सकते हैं.
- पहली तरीका यह है कि एक पेपर या सूती के कपड़े पर मेथी की पत्तियों को फैला लें और 2-3 ​​दिनों के लिए धूप में रखकर सुखा लें. जब यह सूख जाए, तो मिक्सर जार में पीसकर इसका पाउडर बना लें.
- दूसरे तरीके में हम माइक्रोवेव का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- माइक्रोवेव प्लेट में मेथी की पत्तियों को एक समान रूप से फैला लें. 5 मिनट के लिए 60 पर्सेंट पावर पर माइक्रोवेव करें, बीच में एक बार चम्मच से चलाएं. फिर से २ मिनट के लिए 80 पर्सेंट पावर पर माइक्रोवेव करें.
- अब माइक्रोवेव बंद कर दें और 10 मिनट तक मेथी को अंदर ही रहने दें.
- 10 मिनट बाद पत्तियां सूख चुकी होंगी. आप चाहें तो इन्हें ऐसे ही स्टोर कर सकते हैं या इन्हें हाथों या मिक्सर से पीसकर पाउडर बना लें.
- कसूरी मेथी तैयार है. इसे एयर टाइट कंटेनर में रखें और जब भी आवश्यकता हो इसका इस्तेमाल करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (89 ratings)
3.9 avg from 89 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कसूरी मेथी पाउडर एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे कसूरी मेथी पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes