ये है बिरयानी के लिए चावल पकाने का सही तरीका...

ये है बिरयानी के लिए चावल पकाने का सही तरीका...

घर पर बिरयानी बनाते वक्त कभी चावल सही से नहीं पकते तो कभी गीले हो जाते हैं जिससे इसका स्वाद खराब हो जाता है. अब जब भी बिरयानी बनाएं चावल को इस तरीके से पकाएं...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1.5 कप बासमती चावल
  • 1 कप पानी, भिगोने के लिए
  • 2 हरी इलायची
  • 2 लौंग
  • 2 बड़ी इलायची
  • 1 इंच दालचीनी
  • 1 तेज पत्ता
  • 1 छोटी जावित्री
  • 5 कप पानी
  • 1/2 चम्‍मच नमक
  • 1/2 से 1 चम्‍मच तेल नींबू का रस

🍳 सुझाव

- एक कटोरे में बासमती चावल लें. इसे साफ पानी से अच्‍छी तरह से धोकर 1 कप पानी में तकरीबन 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें.
- 30 मिनट के बाद चावल का पानी छान लें और किनारे रख दें.
- अब एक गहरे पैन में 5 कप पानी डाल कर तेज आंच में गरम करें. जब पानी गरम हो जाए तब इसमें सारे मसाले और आधा चम्‍मच नमक डालें.
- जब पानी तेजी से उबलना शुरू हो जाए, तब इसमें चावल डालें. ( आप इसमें आधा चम्‍मच घी या तेल भी डाल सकते हैं) इसके बाद चावल को धीरे से चम्‍मच या फोर्क से चलाएं.
- आंच को बिल्‍कुल भी धीमा न करें, चावल को बिना ढंके ही पकाएं. चावल को 75 % तक पकना चाहिए.
- चावल पूरी तरह से नहीं पकना चाहिए. इसके बाद चावल को पैन से निकालें और ठंडे पानी से धो लें. जिससे चावल पकना बंद हो जाए. या फिर अगर आप चाहें तो चावल को एक बड़ी छलनी में डालकर पानी छान लें.
- आप चाहें तो चावल को एक बड़ी सी प्‍लेट में फैला भी सकते हैं.
- जब चावल ठंडा हो जाए तब इसे बिरयानी के लिए इस्‍तेमाल कर सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (44 ratings)
3.8 avg from 44 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है बिरयानी के लिए चावल पकाने का सही तरीका... एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे 1.5 कप बासमती चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes