इस तरह बनाएं बिरयानी और पुलाव मसाला

इस तरह बनाएं बिरयानी और पुलाव मसाला

बिरयानी या पुलाव के स्वाद को और भी मजेदार बनाने के लिए इस बार यह मसाला इस्तेमाल करें. यहां जानें यह खास मसाला बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 बड़े चम्मच धनिया के बीज
  • 3 बड़े चम्मच शाही जीरा (काला जीरा), एक बड़ा चम्मच जीरा, एक बड़ी चम्मच जावित्री, एक जायफल
  • 15 इलायची, एक बड़ी चम्मच लौंग, आधी बड़ी चम्मच काली मिर्च
  • 4 सूखी लाल मिर्च
  • 5 दालचीनी की लकड़िया (3 इंच बड़ी)
  • 8 तेज पत्ते

🍳 सुझाव

- सबसे पहले सभी मसालों को प्लेट में अलग-अलग निकालकर साफ कर लें. पत्थर, कीड़े और गंदगी निकालें.
- अब सभी मसालों को बर्तन में एक साथ डालकर मिला लें और बर्तन को किसी कपड़े से ढककर, इन्हें 2 से 3 दिन तक धूप में रखें.
- शाम को मसाले अंदर रखें.
- 2-3 दिन बाद मसालों को ओखली में डालकर कूटें.
- इसके बाद थोड़ी मात्रा में मसालों को साफ और सूखे मिक्सर जार में डालकर ढक्कन लगाएं.
- जार को ग्राइंडर पर सेट करके मसालों को बारीक पाउडर की तरह पीस लें.
- फिर ग्राइंडर बंद करके मसाला पाउडर को अलग बर्तन में निकाल लें.
- अब बचे हुए मसाले जार में डालें और इनका भी बारीक पाउडर पीस लें.
- मसाला पाउडर को ठंडा करके किसी साफ और सूखे डिब्बे में डालकर रखें. अब जब भी बिरयानी या पुलाव बनाएं तो इसका इस्तेमाल करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (125 ratings)
4.2 avg from 125 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस तरह बनाएं बिरयानी और पुलाव मसाला एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे 3 बड़े चम्मच धनिया के बीज और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes