इस तरह बनाएं काजू दही

इस तरह बनाएं काजू दही

दही का फ्लेवर बदलना हो तो आजमाएं काजू दही का जायका. इसे रायते में, बिरयानी और पुलाव के साथ सर्व कर सकते हैं. जानें इसे बनाने का आसान तरीका :

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप काजू, एक कप पानी
  • 3 चम्मच जामन (खट्टा दही)

🍳 सुझाव

- सबसे पहले काजू को 1 से 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें.
- अब काजू को पानी से निकालें.
- इसके बाद काजू को एक कप पानी के साथ मिक्सर में बारीक पीसकर दूध की तरह पतला कर लें.
- अब काजू के दूध को बर्तन में निकालकर गैस पर गुनगुना करें.
- फिर गुनगुने काजू के दूध में जामन (खट्टा दही) डालकर चलाएं.
- अब इसे ढककर रातभर या 4 से 5 घंटे तक रखें.
- जब काजू दही जम जाए तो इसे फ्रिज में रखें.
- काजू दही 2 से 3 दिन तक स्टोर कर सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (141 ratings)
4.3 avg from 141 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस तरह बनाएं काजू दही एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप काजू, एक कप पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes