साबूदाने की बढ़िया खिचड़ी बनाने के टिप्स
आप व्रत हैं और ऐसे में साबूदाने की खिचड़ी खाने का मन होता है पर खिचड़ी कभी चिपचिपी बनती है तो कभी साबूदाना गलते नहीं हैं. ऐसे में इस तरीके से बनाएंगे खिचड़ी तो बनेगी स्वादिष्ट और खिलखिली...
ADVERTISEMENT
सुझाव
- साबूदाना को हल्के हाथ से धोना चाहिए, इसे मसल कर धोने से यह खराब हो जाता है और फिर खिचड़ी बनने के बाद चिपचिपा हो जाता है.
- साबूदाना भिगोते वक्त इसमें पानी की मात्रा भी सही होनी चाहिए. 1 कटोरी साबूदाने में 3 चौथाई कप पानी पर्याप्त होता है.
- साबूदाने में मूंगफली साबुत न डालकर इसे रोस्ट करने के बाद दरदरा कूटकर या पीसकर डालें. यह साबूदाने का स्वाद बढ़ाता है. इससे तेल भी कम डालना पड़ता है और साथ ही साथ साबूदाना खिलाखिला बनता है. मूंगफली पाउडर साबूदाने का अतिरिक्त पानी सोख लेती है और साबूदाने पर पहले से ही एक परत बना देती है जिससे खिचड़ी चिपचिपी नहीं होती.
- साबूदाना अच्छी दुकान से खरीदें. अगर फिर भी साबूदाना खराब निकलता है तो आप इसका दूसरी चीजें बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. जैसे अगर साबूदाना धोते वक्त ही पाउडर हो रहा है तो आप इसकी टिक्की बन लें. क्यूंकि इससे चिपचिपी खिचड़ी बनेगी.
- साबूदाना खूब पानी डालने पर गल नहीं रहा हो तो आप इसकी खीर बना सकते हैं. उबालने पर साबूदाना आराम से पक जाता है.
- बढ़िया क्वॉलिटी के साबूदाने को 2-3 घंटे तक भिगोएं. फिर पानी निकालकर 4-5 घंटे के बाद खिचड़ी बनाएं.
- खिचड़ी अगर व्रत के समय बना रहे हों तो इसमें सब्जियां जैसे गाजर, खीरा, हरा धनिया डालकर खाएं. इससे आपको भारीपन नहीं लगेगा.
- खिचड़ी में व्रत के हिसाब से सेंधा नमक जरूर डालें.
- साबूदाने की खिचड़ी का स्वाद बढ़ाने के लिए आप पिसी चीनी, करी पत्ता, धनिया पत्ता और आलू की मोटी वाली चिप्स के साथ खाएं.
- साबूदाना खिचड़ी के साथ रायता दही या सलाद जरूर खाएं.
- साबूदाने को कम से कम तेल या घी में बनाना चाहिए. मूंगफली में काफी मात्रा में तेल होता है इसलिए तेल का इस्तेमाल कम करें. कोशिश करें कि 2 चम्मच घी का इस्तेमाल हो.
- आलू को माइक्रोवेव में पकाएं या उबालें. इससे तेल भी कम लगेगा और साबूदाने खिचड़ी की कैलोरीज को भी आप घटा सकते हैं. माइक्रोवेव में पके आलू स्वादिष्ट लगते हैं.
- आप चाहें तो साबूदाना खिचड़ी को और कम कैलोरीज की बनाने के लिए इसे माइक्रोवेव में पका सकते हैं.
- अगर आप फ्राई पैन में खिचड़ी बना रही हैं तो इसे ढककर 2-3 मिनट तक ही पकाएं.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
साबूदाने की बढ़िया खिचड़ी बनाने के टिप्स एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे साबूदाने की बढ़िया खिचड़ी बनाने के टिप्स और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
साबूदाने की बढ़िया खिचड़ी बनाने के टिप्स बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने की बढ़िया खिचड़ी बनाने के टिप्स तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
साबूदाने की बढ़िया खिचड़ी बनाने के टिप्स बनाने में लगभग 30-40 मिनट तैयारी का समय और 30-40 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह साबूदाने की बढ़िया खिचड़ी बनाने के टिप्स रेसिपी लगभग 4 लोगों लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
साबूदाने की बढ़िया खिचड़ी बनाने के टिप्स बनाने के लिए साबूदाने की बढ़िया खिचड़ी बनाने के टिप्स के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, साबूदाने की बढ़िया खिचड़ी बनाने के टिप्स को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
साबूदाने की बढ़िया खिचड़ी बनाने के टिप्स का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
साबूदाने की बढ़िया खिचड़ी बनाने के टिप्स एक लोकप्रिय भारतीय वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT