घर पर ऐसे बनाएं आलू पापड़
Back
कुकिंग टिप्‍स वेज,पार्टी,लंच

घर पर ऐसे बनाएं आलू पापड़

साइड डिश के तौर पर पापड़ भारतीय खाने का एक बहुत अहम हिस्‍सा है. आलू पापड़ को बच्‍चे और बड़े सभी बहुत पसंद करते हैं. आइए जानें, इसे बनाने की आसान सी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1 किलो उबले आलू, कद्दूकस किए हुए, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच जीरा
  • 2 चुटकी हींग, नमक स्वादानुसार
  • 1-2 चम्मच तेल
  • 2 प्लास्टिक शीट (पापड़ बनाने के लिये)

🍳 सुझाव

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6

- कद्दूकस किए हुए आलुओं को एक बड़ी प्लेट में निकाल लें और अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा और हींग डालकर अच्छी तरह गूंथते हुये मिक्स कर लें.
- आलू के पापड़ बनाने के लिए मिक्सचर तैयार है. अब पापड़ बनाने के लिए प्लास्टिक शीट पर हल्‍का सा तेल लगाकर चिकना कर लें.
- अब शीट को चादर या चटाई के ऊपर बिछा लें.
- इसके बाद आलू के मिक्सचर से छोटी-छोटी बराबर आकार की लोई काट लें और अपने हाथों की हथेलियो को थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लें.
- अब एक लोई को उठाकर चिकनी की हुई प्लास्टिक की शीट पर रखें और उसके ऊपर दूसरी चिकनी की हुई प्लास्टिक शीट को रखकर धीरे-धीरे उंगलियों की सहायता से गोलाई में बेल लें.
- ध्यान रखें कि पापड़ के सभी किनारे समान रूप से पतले होने चाहिए. इसी तरह से सभी पापड़ों को बनाकर प्लास्टिक शीट रखते जाएं और इन्‍हें धूप में सूखने के लिए रख दें.
- जब पापड़ एक तरफ से थोड़े सूख जाए तब सभी पापड़ो को पलट दें. जिससे पापड़ जल्दी ही दूसरी तरफ से भी सूख जाएंगे.
- अगर पापड़ हल्के गीले रह गए हों तो आप इन्‍हें दूसरे दिन धूप में रखकर सुखा लें.
- सूखे हुए आलू के पापड़ो को एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रखें और जब भी आपका मन करें इन्‍हें फ्राई करके खाएं और खिलाएं.

ध्‍यान दें: जहां तक संभव हो तो आलू के पापड़ जल्दी सुबह ही बना लें ताकि पापड़ों को पूरा दिन अच्‍छी तरह धूप लग जाए.
- आलू के पापड़ो को आप करीब 7-8 महीने तक रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
- आप आलू के पापड़ों को तेल में डीप फ्राई करने की जगह माइक्रोवेव में भून कर भी सर्व कर सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (392 ratings)
4.3 avg from 392 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर पर ऐसे बनाएं आलू पापड़ एक लोकप्रिय वेज,पार्टी,लंच रेसिपी है, जिसे 1 किलो उबले आलू, कद्दूकस किए हुए, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच जीरा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes