नवरात्र स्पेशल: व्रत के फ्राइड आलू

नवरात्र स्पेशल: व्रत के फ्राइड आलू

अक्सर नवरात्र के व्रत में कुछ लोग आलू उबालकर इसे फ्राई करते हैं, लेकिन आज हम बता रहे हैं कच्चे आलू को कैसे फ्राई किया जाता है. यह व्रत में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 6 आलू
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया, सेंधा नमक स्वादानुसार, देसी घी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले आलू को छीलकर धो लें और पतला-पतला काट लें.
- मीडियम आंच पर पैन में घी गर्म करने के लिए रखें.
- घी में हरी मिर्च डालकर हल्का भूने.
- फिर आलू डालकर तेज आंच पर फ्राई करें.
- बीच-बीच में कड़छी से आलू चलाते रहें. ध्यान रहे आलू को ढककर नहीं पकाना है.
- आलू के पूरी तरह फ्राई होने पर इसमें नमक और काली मिर्च पाउडर मिक्स कर आंच बंद कर दें.
- तैयार है फ्राइड आलू. हरा धनिया डालकर दही के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.2 (19 ratings)
3.2 avg from 19 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नवरात्र स्पेशल: व्रत के फ्राइड आलू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 6 आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes