नवरात्र व्रत के पहले दिन ऐसी हो आपकी फलाहार थाली

नवरात्र व्रत के पहले दिन ऐसी हो आपकी फलाहार थाली

नवरात्र में अगर पूरे नौ दिन का व्रत रखने की सोच रहे हैं तो जान लीजिए इन नौ दिनों में आपकी फलाहारी थाली कैसी होनी चाहिए. पकवानगली पूरे नवरात्र आपको बताएगा आपकी थाली और उसके खास पकवानों के बारे में.

ADVERTISEMENT

🍳 विधि

नवरात्र में अगर पूरे नौ दिन का व्रत रखने की सोच रहे हैं तो जान लीजिए इन नौ दिनों में आपकी फलाहारी थाली कैसी होनी चाहिए. पकवानगली पूरे नवरात्र आपको बताएगा आपकी थाली और उसके खास पकवानों के बारे में.
आज से नवरात्र की शुरुआत हो गई है. मां दुर्गा के भक्त व्रत रखकर उनकी आराधना करते हैं फिर शाम को फलाहार करते हैं. नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है. इस दिन माता को गाय के दूध और घी से बने पकवानों का भोग लगाया जाता है.
पिपरमिंट युक्त मीठा मसाला पान, अनार और गुड़ से बने पकवान भी देवी को अर्पण किए जाते हैं. तो इसी तर्ज पर आप भी शाम को इसी तरह के पकवानों से सजी फलाहारी थाली का आनंद ले सकते हैं.
इसमें कुट्टू के आटे के पूरी, आलू वाले पकौड़े, समा के चावल, खीरे का रायता, साबूदाने की खीर, साबूदाने का पापड़, फलों का सलाद, आलू की सब्जी, शामिल कर सकते हैं. देवी शैलपुत्री को खीर का प्रसाद चढ़ाया जाता है तो आप भी अपने फलाहार में चावल की खीर रख सकते हैं.

इस चीज का भोग जरूर लगाएं:
मां शैलपुत्री को सफेद चीजों का भोग लगाया जाता है. अगर ये गाय के दूध के घी में बनी हों तो व्यक्ति को रोगों से मुक्ति मिलती है और हर तरह की बीमारी दूर होती है.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.5 (6 ratings)
2.5 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नवरात्र व्रत के पहले दिन ऐसी हो आपकी फलाहार थाली एक लोकप्रिय व्रत-त्‍योहार रेसिपी है, जिसे नवरात्र व्रत के पहले दिन ऐसी हो आपकी फलाहार थाली और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes