मूंगफली करी

मूंगफली करी

व्रत में मूंगफली का स्वाद खूब पसंद किया जाता है. आइए इसको दें एक चटपटा जायका और व्रत में खाने के लिए बनाएं लजीज मूंगफली करी. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कप मूंगफली के दाने, एक छोटा चम्मच इमली का पेस्ट, एक चम्मच गुड़ (कद्दूकस किया)
  • 2 हरी मिर्च कटी, दालचीनी का आधा इंच टुकड़ा
  • 2 लौंग, आधा छोटा चम्मच जीरा
  • 2 कप पानी
  • स्वादानुसार सेंधा नमक, एक बड़ा चम्मच घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- गैस पर पैन गर्म करें. इसमें मूंगफली के दाने डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक भूनें.
- मूंगफली के दाने जले न इसलिए इन्हें भूनते वक्त चलाते रहें.
- इसके बाद गैस बंद करके दाने प्लेट में निकालकर ठंडे कर लें.
- फिर दानों को हथेलियों से रगड़ते हुए इनके छिलके हटाएं.
- अब भुने और छिले हुए मूंगफली दाने ग्राइंडर में बारीक पीस लें.
- इसके बाद पिसे मूंगफली दानों के साथ हरी मिर्च, लौंग और आधा कप पानी डालकर मिक्सर में ग्राइंड करें.
- मूंगफली मिश्रण को बारीक पेस्ट होने तक पीसें फिर इसे बर्तन में निकाल लें.
- अब गैस पर पैन में घी गर्म करें. इसमें जीरा डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- जब जीरा तड़कने लगे तो इसमें मूंगफली का पेस्ट डालकर मिलाएं.
- फिर पेस्ट में एक से डेढ़ कप पानी डालकर मिक्स करें.
- अब मूंगफली के मिश्रण में नमक, इमली का पेस्ट और गुड़ डालकर मिलाएं.
- इसके बाद आंच धीमी करके मूंगफली की करी को 7-8 तक मिनट पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें.
- अगर करी गाढ़ी हो जाए तो इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पतला करके 1 से 2 मिनट और पकाएं.
- अब गैस बंद कर दें, तैयार है मूंगफली की करी. इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके व्रत वाली खिचड़ी और पूरी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (28 ratings)
4.4 avg from 28 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मूंगफली करी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप मूंगफली के दाने, एक छोटा चम्मच इमली का पेस्ट, एक चम्मच गुड़ (कद्दूकस किया) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes