साबूदाने की खिचड़ी
व्रत के दिनों में साबूदाने की खिचड़ी खूब पसंद की जाती है. इससे भरपूर एनर्जी मिलती है और स्वाद में भी यह बेमिसाल है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- एक कप साबूदाना, आधा कप मूंगफली के दाने, एक छोटा चम्मच जीरा
- 2 से 3 करी पत्ता
- 1 से 2 हरी मिर्च बारीक कटी, एक उबला आलू, एक टमाटर बारीक कटा (चाहें तो)
- स्वादानुसार सेंधा नमक, बारीक कटा हरी धनिया, आधे नींबू का रस, एक बड़ा चम्मच घी
विधि
- गैस पर एक कड़ाही रखें उसमें मूंगफली दाना भूनकर दानों के छिलके उतार लें.
- अब मूंगफली दानों को मिक्सर में दरदरा पीस लें.
- उबला आलू टुकड़ों में काट लें.
- एक घंटे में जब साबूदाना फूल जाए, तो उसे पानी से निकाल कर अलग रख लें.
- इसके बाद गैस पर कड़ाही में घी गर्म करें, फिर उसमें जीरा डालकर फ्राई करें.
- जीरा भुनने के बाद घी में करी पत्ता और हरी मिर्च फ्राई करके, उसमें आलू (अगर टमाटर डाल रहे हों तो वो भी) मिलाकर 1 से 2 मिनट तक मध्यम आंच पर बड़े चम्मच से चलाते हुए पकाएं.
- अब इस मसाले में साबूदाना डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. फिर 5 मिनट के लिए खिचड़ी प्लेट से ढककर धीमी आंच पर पकने दें.
- उसके बाद कड़ाही से प्लेट हटाकर खिचड़ी में दरदरे पिसे मूंगफली दाने मिलाकर बड़े चम्मच से एक मिनट तक चलाएं.
- फिर साबूदाने की खिचड़ी में सेंधा नमक और नींबू का रस डालकर चलाते हुए अच्छे से मिक्स करके गैस बंद कर दें.
- लीजिए आपके व्रत के लिए तैयार है लजीज साबूदाने की खिचड़ी.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
साबूदाने की खिचड़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप साबूदाना, आधा कप मूंगफली के दाने, एक छोटा चम्मच जीरा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
साबूदाने की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कप साबूदाना, आधा कप मूंगफली के दाने, एक छोटा चम्मच जीरा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
साबूदाने की खिचड़ी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह साबूदाने की खिचड़ी रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
साबूदाने की खिचड़ी बनाने के लिए एक कप साबूदाना, आधा कप मूंगफली के दाने, एक छोटा चम्मच जीरा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, साबूदाने की खिचड़ी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
साबूदाने की खिचड़ी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
साबूदाने की खिचड़ी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT