सर्दियों में पिएं ये रसम, मिलेगी गर्माहट
Back
सूप वेज,लंच

सर्दियों में पिएं ये रसम, मिलेगी गर्माहट

बटर मिल्क यानी छाछ पीने से शरीर को ताजगी मिलती है. सर्दियों में कुछ लोग इसे पीने से दूर रहते हैं, इसलिए ऐसे लोगों के लिए हम लाए हैं बटर मिल्क रसम, जो बहुत स्वादिष्ट होती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप बटर मिल्क (छाछ), नमक स्वादानुसार
  • 1 टेबलस्पून घी
  • 1 टीस्पून राई
  • 1/2 टीस्पून उड़द की दाल
  • 1/2 टीस्पून चने की दाल
  • 1/2 टीस्पून जीरा
  • 1/4 टीस्पून मेथी
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 सूखी लाल मिर्च
  • 8-10 करी पत्ता
  • 2 कली लहसुन की
  • 1 इंच अदरक
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/2 प्याज, हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- बटर मिल्क रसम बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और प्याज को बारीक काट लें.
- एक बर्तन में बटर मिल्क और नमक मिलाकर रख लें.
- मीडियम आंच पर पैन में घी गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें राई, उड़द दाल, चने की दाल, जीरा, मेथी, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर हल्का भून लें.
- अब लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का फ्राई करें.
- इसके बाद हल्दी और छाछ डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर 4-5 मिनट तक पकाएं.
- अगर नमक कम लगे तो इसे आप अपने अुनसार मिला सकते हैं.
- तैयार है बटर मिल्क रसम. हरे धनिये से गार्निश कर चावल के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (1 ratings)
1 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सर्दियों में पिएं ये रसम, मिलेगी गर्माहट एक लोकप्रिय वेज,लंच रेसिपी है, जिसे 2 कप बटर मिल्क (छाछ), नमक स्वादानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,सूप खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes