ऐसे बनाएं फूलगोभी का क्रीमी सूप
Back
सूप वेज

ऐसे बनाएं फूलगोभी का क्रीमी सूप

फूलगोभी का सूप बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होता है. फूलगोभी को भूनकर ये सूप तैयार किया जाता है. ब्लेंड होने के बाद यह बहुत क्रीमी लगता है, इसलिए इसमें अलग से और क्रीम का इस्तेमाल नहीं किया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप फूलगोभी
  • 1 प्याज
  • 4 कली लहसुन की
  • 4 कप वेजिटेबल ब्रोथ
  • 3-4 थाइम स्प्रिंग
  • 1/2 टेबलस्पून राई
  • 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
  • 2 टेबलस्पून नींबू का रस
  • 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सूप बनाने के लिए सबसे पहले माइक्रोवेव को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर प्री-हीट कर लें.
- दूसरी ओर फूलगोभी को काट लें और बेकिंग ट्रे पर रख दें.
- इसके साथ लहसुन की कली भी रख दें और ऑलिव ऑयल, नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़ककर 20 मिनट तक फूलगोभी को बेक कर लें.
- अब ग्राइंडर जार में फूलगोभी, लहसुन, प्याज, वेजिटेबल ब्रोथ, थाइम स्प्रिंग और राई डालकर इसका पेस्ट बना लें.
- पेस्ट में ऑलिव ऑयल, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर दोबारा ब्लेंड कर लें.
- अगर सूप गाढ़ा लगे तो पानी मिलाकर पैन में पका सकते हैं.
- तैयार है फूलगोभी का स्वादिष्ट क्रीमी सूप.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (1 ratings)
1 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं फूलगोभी का क्रीमी सूप एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप फूलगोभी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes