ऐसे बनाएं गाजर और पालक का पौष्टिक सूप
Back
सूप वेज,लंच,डिनर

ऐसे बनाएं गाजर और पालक का पौष्टिक सूप

गाजर और पालक का सूप पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसे मिनटों में घर पर बनाया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • दो कप पालक, आधा कप गाजर, एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटा चम्मच मक्खन, नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले पालक और गाजर को अच्छे से धो लें और गाजर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में मक्खन गरम करने के लिए रखें.
- मक्खन के गरम होते ही प्याज डालकर भूनें.
- प्याज के हल्का भुनते ही गाजर और पालक डालकर कड़छी से चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक भूनें.
- पानी डालें, नमक मिलाएं और कूकर का ढक्कन बंदकर 2 से 3 सीटी लगाएं, फिर आंच बंद कर दें.
- भाप निकाल जाने पर कूकर का ढक्कन खोलें और छन्नी से छानते हुए पूरा सूप एक बर्तन में निकाल लें.
- तैयार है गाजर और पालक का सूप. काली मिर्च बुरककर सर्व करें.

नोट:
- पालक और गाजर के बचे हुए गूदे का आप सब्जी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (6 ratings)
3.8 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं गाजर और पालक का पौष्टिक सूप एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे दो कप पालक, आधा कप गाजर, एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटा चम्मच मक्खन, नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, पानी जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes