स्प्रिंग ऑनियन सूप बनाने की विधि
Back
सूप वेज

स्प्रिंग ऑनियन सूप बनाने की विधि

सर्दियों में हरी प्याज और लहसुन का सूप बहुत फायदेमंद होता है. यह काफी स्वादिष्ट भी होता है और इसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कली लहसुन की
  • 1 बंच हरी प्याज
  • 1 आलू
  • 1/4 टीस्पून ऑरिगैनो
  • 1/2 टीस्पून सोया सॉस
  • 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- हरी प्याज का सूप बनाने के लिए सबसे पहले हरी प्याज, लहसुन और आलू को काट लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- इसमें लहसुन डालकर हल्का भून लें.
- अब हरी प्याज डालकर 2-4 मिनट तक भून लें.
- फिर आलू, काली मिर्च पाउडर, नमक और पानी डालकर 2 मिनट पकाएं.
- जब आलू नरम हो जाए तब गैस बंद कर दें और कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें.
- अब ग्राइंडर जार में सभी चीजों को डालकर इसका पेस्ट बना लें.
- आंच धीमी कर इसमें सूप डालकर दोबारा गर्म कर लें.
- ऊपर से सोया सॉस, ऑरिगैनो डालकर 4-6 मिनट तक पकाएं. अगर सूप गाढ़ा लगे तो और आप थोड़ा और पानी डाल सकते हैं.
- तैयार है हरी प्याज का सूप. हरे धनिये और उबली गाजर के टुकड़ों से गार्निश कर सर्व करें.

photo:RitaE
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्प्रिंग ऑनियन सूप बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कली लहसुन की और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,सूप खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes