गर्मी में राहत देगी ये बादाम खसखस ठंडाई

गर्मी में राहत देगी ये बादाम खसखस ठंडाई

गर्मी में बादाम खसखस ठंडाई पीना सभी को बहुत पसंद आएगा. इसे ठंडे दूध के साथ मिक्स कर सर्व किया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • खसखस 50 ग्राम, खरबूज-तरबूज के बीज 25 ग्राम, एक छोटी कटोरी बादाम, दो चम्मच शक्कर, एक कटोरी पानी, एक छोटी कटोरी छोटी इलायची, एक छोटी कटोरी साबुत काली मिर्च, गुलाब जल 100 मिली, दो छोटा चम्मच केवड़ा जल, गुलाब की पत्तियां 20 ग्राम

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- सबसे पहले बादाम की गिरी और तरबूज-खरबूज के बीजों को अलग-अलग बर्तन में रातभर भिगोकर रख दें.
- अगले दिन बादाम के छिलके उतारकर इन्हें पीस लें.
- अब बाकी की बची सभी सामग्रियों के साथ तरबूज-खरबूज के बीज मिक्स कर पीस लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में पानी और चीनी डालकर एक तार की चाशनी बनाएं.
- चाशनी के बनते ही पिसा हुआ बादाम और मसालों का मिश्रण डालकर लगभग 15 मिनट तक उबालें.
- तय समय के बाद आंच बंदकर इसे छान लें.
- छाने हुए मिश्रण के ठंडा होने पर केवड़ा जल, गुलाब जल मिलाकर बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें.
- तैयार है बादाम खसखस ठंडाई.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (3 ratings)
3.7 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गर्मी में राहत देगी ये बादाम खसखस ठंडाई एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे खसखस 50 ग्राम, खरबूज-तरबूज के बीज 25 ग्राम, एक छोटी कटोरी बादाम, दो चम्मच शक्कर, एक कटोरी पानी, एक छोटी कटोरी छोटी इलायची, एक छोटी कटोरी साबुत काली मिर्च, गुलाब जल 100 मिली, दो छोटा चम्मच केवड़ा जल, गुलाब की पत्तियां 20 ग्राम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes