ऐसे बनाएं गुड़ अजवाइन की चाय

ऐसे बनाएं गुड़ अजवाइन की चाय

सर्दियों में गुड़ अजवाइन का सेवन शरीर को अंदर से गरम रखने में मदद करता है, लेकिन कुछ लोगों को अजवाइन का स्वाद कम पसंद आता है. ऐसे में इसकी चाय बनाकर पीना एक अच्छा ऑप्शन है. तो आइए जानते है इसकी रेसिपी

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप दूध
  • 1 कप पानी
  • 1 टीस्पून अजवाइन
  • 1 1/2 टीस्पून चायपत्ती, गुड़ स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले गुड़ को टुकड़ों में तोड़ लें.
- अब धीमी आंच पर पैन में पानी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- पानी में एक उबाल आने पर गुड़ और अजवाइन डालकर गुड़ के घुलने तक उबाल लें.
- गुड़ के घुलने के बाद इसमें चायपत्ती डालकर 2 मिनट उबाल लें.
- इस बीच दूसरी तरफ पैन में दूध गरम करने के लिए रख दें.
- तय समय के बाद गैस बंद कर गुड़ वाले पानी को एक कप में छान लें.
- ऊपर से गरम दूध डालकर मिक्स करें.
- तैयार है गुड़-अजवाइन की चाय. गरमागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (3 ratings)
4.3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं गुड़ अजवाइन की चाय एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes