गर्मी में राहत देगा मैंगो शेक

गर्मी में राहत देगा मैंगो शेक

आम को फलों का राजा कहा जाता है. जिसे आम खाना पसंद हो उसे शेक तो और भी बढ़िया लगता है. मैंगो शेक पलक झपकते ही तैयार हो जाता है और ड्राई-फ्रूट्स तो इसके स्वाद में चारचांद लगा देते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 आम
  • 2 गिलास दूध
  • 1 टेबलस्पून
  • 1/2 कटोरी पिस्ता (बारीक कटा हुआ)
  • 1/2 कटोरी बादाम (बारीक कटा हुआ)
  • 1 टेबलस्पून काजू (बारीक कटा हुआ)
  • 3-4 आइस क्यूब

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले आम को अच्छे से धोकर, इसका छिलका उतारकर टुकड़ों में काट लें.
- अब ब्लेंडर जार में आम, दूध, चीनी और आइस क्यूब डालकर चलाएं.
- आम को तब तक चला लें जब तक कि इसका पेस्ट यानी शेक तैयार न हो जाए.
- 2 मिनट में ही शेक बनकर तैयार हो जाएगा.
- तैयार मैंगो शेक गिलास में डालकर ऊपर से पिस्ता, काजू और बादाम डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

नोट:
- आप चाहें तो इसमें टूटी-फ्रूटी भी डाल सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गर्मी में राहत देगा मैंगो शेक एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 आम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes