बाजरे की खिचड़ी बनाने का ये है बढ़िया तरीका

बाजरे की खिचड़ी बनाने का ये है बढ़िया तरीका

बाजरे की खिचड़ी सर्दियों में बनाई जानेवाली पसंदीदा डिश है. इसे राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में खासतौर से पकाया जाता है. बाजरा बाजार में आसानी से मिल जाता है. आप भी जानिए इसकी खिचड़ी कैसे बनाई जा

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप चावल, आधा कप बाजरा, आधा कप मूंग या चने की दाल
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच जीरा,  चुटकीभर हींग, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 2-3 चम्मच घी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- बाजरे को साफ करके धोएं. इसे 6 से 7 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
- मूंग या चने की दाल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें. इसी तरह चावल को भी आधे घंटे के लिए भिगोकर लें.
- इसके बाद बाजरा, चावल और मूंग दाल का पानी निकालें. इन्हें कूकर में डालें.
- अब कूकर में 4 कप पानी और नमक डालकर ढक्कन बंद कर दें. इसमें 4 सीटी लगाकर पका लें.
- अब आंच पर एक नॉन स्टिक पैन में घी गर्म करें. इसमें जीरे का तड़ाका लगाएं.
- इसके बाद हरी मिर्च, हींग और हल्दी डालकर इसे एक मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- फिर कूकर का ढक्कन खोलकर चावल और बाजरे की खिचड़ी को पैन में डालें. इसे अच्छी तरह चलाकर मैश करें.
- 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं. अगर खिचड़ी में पानी कम लग रहा हो तो इसमें आवश्यकतानुसार गर्म पानी मिलाकर पकाएं. - - इसके  बाद आंच बंद कर दें.
- लीजिए तैयार बाजरे की खिचड़ी. इसे गर्मागर्म खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (116 ratings)
4.2 avg from 116 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बाजरे की खिचड़ी बनाने का ये है बढ़िया तरीका एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप चावल, आधा कप बाजरा, आधा कप मूंग या चने की दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes