बेबीकॉर्न-मशरूम सलाद
अगर आप खाना बहुत ही हल्का और हेल्दी खाना पसंद करते हैं तो डिनर या फिर लंच में बेबीकॉर्न-मशरूम सलाद की रेसिपी जरूर ट्राई करें...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 250 ग्राम बेबी कॉर्न
- 250 ग्राम मशरूम
- 2 लाल मिर्च, बारीक कटी हुई
- 2 टमाटर, लंबे टुकड़ों में कटा हुआ
- 2-3 हरा प्याज, बारीक टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 बड़ा चम्मच अदरक, बारीक कटा हुआ
- 1 बड़ा चम्मच लहसुन बारीक कटा हुआ
- 2 बड़े चम्मच स्वीट चिली सॉस
- 2 बड़े चम्मच सोया सॉस
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 1 बड़ा चम्मच चीनी, नमक स्वादानुसार
विधि
- एक भारी तले के पैन बेबी कॉर्न और मशरूम डालकर हल्का उबाल लें.
- इसका पानी छानकर इसे अलग रख दें.
- अब एक बाउॅल में लहसुन, अदरक, स्वीट चिली सॉस, सोया सॉस, नींबू का रस, नमक, चीनी और लाल मिर्च एक साथ अच्छी तरह मिलाकर अलग रख लें.
- अब उबाले गए बेबीकॉर्न और मशरूम को काटकर तैयार सामग्री में मिला दें.
- बेबीकॉर्न और मशरूम सलाद तैयार है. आप इसे स्टार्टर में या फिर लंच-डिनर में सर्व कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बेबीकॉर्न-मशरूम सलाद एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम बेबी कॉर्न और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह सलाद खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
बेबीकॉर्न-मशरूम सलाद बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम बेबी कॉर्न तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
बेबीकॉर्न-मशरूम सलाद बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह बेबीकॉर्न-मशरूम सलाद रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
बेबीकॉर्न-मशरूम सलाद बनाने के लिए 250 ग्राम बेबी कॉर्न के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, बेबीकॉर्न-मशरूम सलाद को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
बेबीकॉर्न-मशरूम सलाद का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
बेबीकॉर्न-मशरूम सलाद एक लोकप्रिय सलाद वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT