ब्रेड-मूंगदाल पोहा
Back
हेल्‍दी फूड वेज,ब्रेकफास्‍ट

ब्रेड-मूंगदाल पोहा

नाश्ता थोड़ा हेवी करना ही अच्छा रहता है लेकिन अगर आप हेल्दी खाना ही पसंद करते हैं तो आपको ब्रेड-मूंगदाल पोहा जरूरी पसंद आएगा. आज ही ट्राई करें इसकी फटाफट रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप अंकुरित मूंग
  • 2 कप ब्रेड, टुकडों में कटी हुई
  • 1 बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 बड़ा टमाटर, बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • ½ चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच अदरक, कद्दूकस किया
  • ½ कप मूगंफली, भूनी दरदरी कुटी हुई
  • ½ कप ताजा नारियल, कद्दूकस किया हुआ
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 2 बड़े चम्मच कटा हरी धनिया, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बॉउल में ब्रेड को हल्का सा गीला करके के रख दें.
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें राई डालें कर गर्म करें, जब राई चटखने लगे तो उसमें कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- अब उसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर मिलाएं और कुछ देर तक इसे भून लें.
- जब प्याज अच्छी तरह भून जाए तो उसमें टमाटर डालकर पकाएं और मूंगदाल डाल कर 5 मिनट तक ढककर पका लें.
- मूंग पक जाने के बाद ब्रेड के टुकड़े और नमक मिलाकर कुछ देर और भून लें.
- अब उसमें फिर दरदरी मूंगफली और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- मूंगदाल का पोहा तैयार है. इसे कटे हरे धनिया से सजाकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (48 ratings)
4 avg from 48 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेड-मूंगदाल पोहा एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 1 कप अंकुरित मूंग और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes