बिना घी, शक्कर, गुड़ के लड्डू, टेस्ट शानदार फायदे बेशुमार

बिना घी, शक्कर, गुड़ के लड्डू, टेस्ट शानदार फायदे बेशुमार

ये लड्डू बहुत हेल्दी और टेस्टी होते हैं. इनमें घी और शक्कर-गुड़ नहीं डाली जाती है. इसके बावजूद ये बहुत मस्त बनते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 250 ग्राम बादाम
  • 250 ग्राम काजू
  • 250 ग्राम अखरोट गिरी
  • 500 ग्राम खजूर
  • 1/2 कप पानी
  • 250 ग्राम नारियल का बूरा/पाउडर, कड़ाही

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- बिना घी, शक्कर गुड़ के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच पर कड़ाही गर्म करें.
- इसमें सबसे पहले बादाम डालकर 3-4 मिनट तक भूनें.
- काजू डालकर 2 मिनट रोस्ट कर लें. ध्यान रखें कड़ाही में तेल या घी नहीं डालना है.
- काजू रोस्ट करने के बाद कड़ाही में अखरोट की गिरी डालकर 2-3 डालकर रोस्ट कर लें.
- लड्डू बनाने के लिए रोस्ट इसलिए करना चाहिए क्योंकि इससे इनमें मौजूद नमी खत्म हो जाए.
- तीनों चीजों को रोस्ट करने के बाद इन्हें ठंडा कर लें.
- खजूर का के बीज निकालकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- इसके बादाम, काजू और अखरोट को दरदरा पीस लें. ग्राइंड करने के लिए मिक्सर को थोड़ा-थोड़ा चलाएं.
- दरदरा मिश्रण को एक बड़े बर्तन में डालकर रख लें.
- अब मिक्सर जार में खजूर और पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें. पानी की मात्रा बढ़ा भी सकते हैं. सूखा खजूर पीसने से मिक्सर खराब हो सकता है.
- इस पेस्ट को कड़ाही में डालकर धीमी आंच रखें.
- पेस्ट को लगातार चलाते रहें. एक वक्त पर आप पाएंगे पेस्ट पक चुका है और कड़ाही की तली छोड़ने लगा है.
- इस स्टेज पर इसे आंच से उतार दें और इसमें थोड़ा-थोड़ा करके बादाम, काजू वाला मिश्रण डालकर मिक्स कर लें.
- इसके बाद इसमें नारियल का बूरा/पाउडर डालकर हथेलियों से अच्छी मिक्स कर लें.
- तैयार मिश्रण से मनचाहे आकार के लड्डू बना लें.
- इन लड्डुओं को महीनेभर तक स्टोर करके रखा जा सकता है.
- चीनी, गुड़ या घी न होने से ये बहुत हेल्दी हो जाते हैं. इन्हें बीपी, शुगर पेशंट भी खा सकते हैं. 5 साल से बड़े बच्चों को खिलाने से वे हेल्दी होते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (27 ratings)
4.4 avg from 27 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बिना घी, शक्कर, गुड़ के लड्डू, टेस्ट शानदार फायदे बेशुमार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम बादाम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes