नमकीन मुरमुरा
शाम की चाय के साथ कुछ हल्का और हेल्दी खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. इसलिए आज ही ट्राई करें नमकीन मुरमुरे की ये आसान सी रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 200 ग्राम मुरमुरे
- 100 ग्राम भुने चने
- 50 ग्राम सूखा नारियल, पतले स्लाइस में कटा हुआ
- 100 ग्राम मूंगफली के दाने
- 50 ग्राम सादा कॉर्नफ्लैकस
- 5-6 सूखी लाल मिर्च
- 15-20 करी पत्ते
- 1 चम्मच राई
- ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच अमचूर पाउडर
- 2 बड़े चम्मच तेल
- स्वादानुसार नमक
विधि
- सबसे पहले कड़ाही में एक चम्मच तेल डाल कर गरम करें और जब तेल गरम हो जाए तो मूंगफली के दाने डालकर धीमी आंच पर करारे होने तक भूने लें.
- दानों को अलग निकालकर रख लें और उसी कड़ाही में चने डाल कर भून लें.
- अब नारियल के स्लाइस डाल कर गुलाबी होने तक तल लें. आखिर में कॉर्नफलेक्स डाल के हल्का भूरा होने तक भूनकर निकाल लें.
- बचा हुआ तेल कड़ाही में डाल दें और एसमें राई, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डाल के कुछ सेकेंड तक भून लें.
- जब राई चटकने लगे तो उसमें हल्दी और मुरमुरे डाल के धीमी आंच पर करारा होने तक भून लें और फिर गैस बंद कर दें.
- नमक, लाल मिर्च पाउडर और आमचूर पाउडर डाल के अच्छी तरह मिला दे.
- भुने हुए चने, मूंगफली, नारियल, और कॉर्नफ्लेक्स मिला दें और ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में भर के रख दें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
नमकीन मुरमुरा एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम मुरमुरे और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
नमकीन मुरमुरा बनाने के लिए सबसे पहले 200 ग्राम मुरमुरे तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
नमकीन मुरमुरा बनाने में लगभग सिर्फ 20 मिनट तैयारी का समय और सिर्फ 20 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह नमकीन मुरमुरा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
नमकीन मुरमुरा बनाने के लिए 200 ग्राम मुरमुरे के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, नमकीन मुरमुरा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
नमकीन मुरमुरा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
नमकीन मुरमुरा एक लोकप्रिय इंडियन वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT