मीठे में बनाएं मूंगफली का हलवा

मीठे में बनाएं मूंगफली का हलवा

अक्सर लोग मूंगफली को स्नैक्स के तौर पर खाते हैं और मूंगफली खाना सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद भी होता है. ऐसे में अगर आपकी मनपसंद मूंगफली का हलवा मिल जाए तो फिर क्या ही कहने.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 100 ग्राम भुनी हुई मूंगफली
  • 1/4 कप घी
  • 1/2 कप मावा
  • 3/4 कप चीनी
  • 1/2 कप मिक्स ड्राई फ्रूट्स
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- हलवा बनाने के लिए सबसे पहले भुनी हुई मूंगफली के दानों को छीलकर भिगोकर रख दें.
- अब भीगे हुए दानों को ग्राइंडर जार में डालकर दरदरा पीस लें.
- मीडियम आंच पर एक पैन में घी डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- घी के गर्म होने पर मूंगफली का पेस्ट डालकर लगातार चलाते हुए भूनें.
- जब पेस्ट पैन से चिपकना छोड़ दे तब इसे एक कटोरे में निकालकर रख दें.
- अब उसी पैन में मावा डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें.
- मावे के ब्राउन होने के बाद इसे किसी प्लेट में निकालकर रख दें.
- अब पैन में चीनी और बराबर मात्रा में पानी डालकर चाशनी बना लें.
- चाशनी के तैयार होने पर इसमें भुना हुआ मावा और ड्राई फ्रूट्स डालकर हलवे में मिला दें और हलवे को गाढ़ा होने तक पका लें.
- हलवे के गाढ़े होने के बाद इलाइची पाउडर डालकर मिला लें और गैस बंद कर दें.
- तैयार हलवे को निकालकर गरमागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (8 ratings)
3.9 avg from 8 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीठे में बनाएं मूंगफली का हलवा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम भुनी हुई मूंगफली और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes