तिल-मावा के लड्डू, स्वाद देंगे, सेहत भी सुधारेंगे

तिल-मावा के लड्डू, स्वाद देंगे, सेहत भी सुधारेंगे

तिल की तासीर गर्म होती है. इसीलिए ठंड में इससे बहुत सारी चीजें बनाई जाती हैं. चिक्की, लड्डू, गजक आदि कुछ खास चीजें हैं. इसमें मावा मिलाकर शानदार और टेस्टी लड्डू भी बनाए जा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो कप सफेद तिल, दो कप मावा, एक कप चीनी बूरा/शक्कर, घी जरूरत के अनुसार, एक कड़ाही

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- सबसे पहले मावा या खोया को अच्छे से घिस या मसलकर छोटे टुकड़े कर लें.
- तिल को अच्छे से साफ कर लें.
- मीडियम आंच पर एक कड़ाही रखें.
- कड़ाही के गर्म होते ही इसमें तिल डालकर आंच धीमी पर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
- जैसे ही तिल चटकने लगे और इसका रंग सुनहरा हो जाए तो आंच बंद कर दें.
- तिल को ठंडा करके मिक्सर में दरदरा पीस लें.
- एक बार फिर मीडियम आंच पर कड़ाही गर्म करें और इसमें मावा डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- मावा के भुनते ही आंच बंद कर मावे को हल्का ठंडा करें.
- अब इसमें पिसा हुआ तिल, घी और चीनी बूरा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- इसके बाद मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा हाथ में लेकर लड्डू बना लें. हथेलियों पर थोड़ा-थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें.
- तैयार हैं तिल-मावा के लड्डू. आप इन्हें स्टोर भी कर सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

तिल-मावा के लड्डू, स्वाद देंगे, सेहत भी सुधारेंगे एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो कप सफेद तिल, दो कप मावा, एक कप चीनी बूरा/शक्कर, घी जरूरत के अनुसार, एक कड़ाही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes