हेल्थ कॉन्शस लोगों के लिए बेस्ट है ये टोफू इन टोमैटो सॉस

हेल्थ कॉन्शस लोगों के लिए बेस्ट है ये टोफू इन टोमैटो सॉस

हेल्थ कॉन्शस लोग ज्यादातर टोफू का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कभी-कभी ये खाने में बोरिंग लगने लगता है. इसलिए आज हम बता रहे हैं टोफू इन टोमैटो सॉस जो स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप टोफू क्यूब्स
  • 1 कप मटर
  • 1 प्याज (कटी हुई)
  • 1 टमाटर (कटा हुआ)
  • 1/4 कप स्वीट कॉर्न
  • 2 कप टोमैटो प्यूरी
  • 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया
  • 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें प्याज और टमाटर डालकर हल्का भून लें.
- फिर मटर और स्वीट कॉर्न डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
- अब टोमैटो प्यूरी, काली मिर्च पाउडर, नमक और थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को 2 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद टोफू डालकर मिलाएं और 2 मिनट ढककर पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर हरा धनिया दें.
- तैयार है टोफू इन टोमैटो सॉस.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हेल्थ कॉन्शस लोगों के लिए बेस्ट है ये टोफू इन टोमैटो सॉस एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप टोफू क्यूब्स और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes