नाश्ते के लिए बेस्ट है ये हरियाली उपमा

नाश्ते के लिए बेस्ट है ये हरियाली उपमा

हरियाली उपमा, उपमा से अलग तरह का होता है. हालांकि इसे बनाने का तरीका लगभग वैसा ही होता है जैसा कि उपमा या रवा की खिचड़ी बनती है, पर इसमें धनियापत्ती का पेस्ट या चटनी डाली जाती है जिससे इसका हरा कलर और

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप सूजी/रवा
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच चने की दाल
  • 8-10 करी पत्ते
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ), मुट्ठीभर धनियापत्ती का पेस्ट, पानी जरूरत के अनुसार
  • स्वादानुसार नमक, थोड़ी सी धनियापत्ती, एक कप सब्जियां ( मटर, गाजर, बींस)
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 पैन

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में सूजी डालकर हल्का भून लें.

- हल्का सुनहरा होते ही सूजी को निकालकर एक प्लेट में अलग रख दें.

- अब इसी पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.

- तेल के गरम होते ही इसमें सरसों और चने की दाल डालकर तड़काएं.

- जब सरसों चटकने लगे तो तेल में राई, करी पत्ता डालें.

- राई के चटकते ही प्याज डालकर 4-5 मिनट तक भूनें.

- फिर इसमें सब्जियां डालें और 2-3 मिनट तक और तेज आंच पर भूनें.

- इसके बाद तेल में धनिया का पेस्ट/चटनी डालकर 2 मिनट तक भूनें.

- फिर तेल में भुनी हुई सूजी, नमक और पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ध्यान रखें पानी धीरे-धीरे करके डालेंगे तो सूजी में गुठलियां नहीं पड़ेंगी.

- जब उपमा अच्छी तरह पक जाए तो इसमें धनियापत्ती डालकर मिलाएं और आंच बंद कर दें.

- तैयार है गर्मागर्म हरियाली उपमा.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते के लिए बेस्ट है ये हरियाली उपमा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप सूजी/रवा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes