चावल का ढोकला

चावल का ढोकला

आप चावल के आटे से भी मजेदार ढोकले बना सकते हैं. ये ढोकले खाने में लाजवाब तो होते ही हैं साथ ही सेहत के लिए भी अच्‍छे होते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 200 ग्राम चावल का आटा
  • 1/2 कप दही
  • 1/4 कप सूजी
  • स्वाद के लिए चीनी, एक चुटकी हींग पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच सरसों
  • 2 साबूत लाल मिर्च, चार चम्मच तेल, आवश्यकता अनुसार पानी, नमक स्वाद अनुसार
  • 1 चम्मच नींबू का रस, ढोकला पकाने के लिए 2
  • 6 ग्रासेड प्लेट

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- चावल का आटा, सूजी, दही, चीनी और 1 छोटा चम्मच तेल को एक साथ मिलाएं और चिकना पेस्ट बनाएं.
- पर्याप्त मात्रा में पानी डालें और नींबू का रस और हींग मिलाकर रातभर के लिए छोड़ दें.
- स्टीमर में पानी उबाल लें. इस तैयार पेस्ट को प्लेटों में डालकर 20 मिनट के लिए इसे स्टीम करें और फिर निकाल लें.
- ठंडा करें और काटकर प्‍लेट में निकालें. एक पैन में तेल गर्म कर लें और उसमें सरसों डालें, जब ये भूरे रंग का हो जाए तो इसमें 2 बड़े चम्मच पानी डालें और गर्म करें, जब ये गर्म हो जाए तो इसमें ऊपर से ढोकला डाल दें. इसके साथ ही, स्वाद अनुसार लाल मिर्च भी डालें.
- गार्निश के लिए कसा हुआ नारियल और हरा धनिया छिड़क दें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (1199 ratings)
4.2 avg from 1199 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चावल का ढोकला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम चावल का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes