लेट्यूस बोलोग्नीज़ - कुक स्मार्ट
Back
इटालियन पार्टी

लेट्यूस बोलोग्नीज़ - कुक स्मार्ट

लेट्यूस कप में परोसा गया स्वादिष्ट इटालियन सॉस। यह रेसिपी FoodFood टीवी चैनल से है।

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 8 आइसबर्ग लेट्यूस कप
  • 1 कप मटन मिन्स
  • 1 टेबलस्पून तेल
  • 1 मध्यम प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1/4 कप गाजर कद्दूकस किया हुआ
  • 2 टीस्पून लहसुन बारीक कटा हुआ
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 1/2 टेबलस्पून मीठी लाल मिर्च सॉस
  • 4-5 टहनी ताजा थाइम
  • 2 मध्यम टमाटर बारीक कटे हुए
  • 4 टेबलस्पून टमाटर प्यूरी
  • स्वादानुसार कुटी हुई काली मिर्च, छिड़कने के लिए पार्मेज़ान चीज़ पाउडर

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4

• एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें।
प्याज, गाजर और लहसुन डालकर नरम होने तक भूनें।
• मटन मिन्स डालें, मिलाएं और 2 मिनट तक भूनें।
नमक, मीठी लाल मिर्च सॉस और थाइम की टहनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ढककर मध्यम आंच पर 3-4 मिनट पकाएं।
• टमाटर और टमाटर प्यूरी डालकर मिलाएं।
कुटे हुए काली मिर्च डालें, मिलाएं, ढककर मध्यम आंच पर 20-25 मिनट पकाएं।
• लेट्यूस कप में मटन मिन्स मिश्रण भरें, सर्विंग प्लेट में रखें, ऊपर से पार्मेज़ान चीज़ पाउडर छिड़कें और तुरंत परोसें।

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लेट्यूस बोलोग्नीज़ - कुक स्मार्ट एक लोकप्रिय पार्टी रेसिपी है, जिसे 8 आइसबर्ग लेट्यूस कप और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes