खट्टा-मीठा अनारदाना

खट्टा-मीठा अनारदाना

स्कूल की छुट्टी होने पर चटपटा खट्टा-मीठा अनारदाना तो आपने खूब खाया होगा. तब सोचते थे कि काश इसे घर में ही बना पाते तो कितना अच्छा होता है. जानिए इसे बनाने की विधि...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 3 बडे चम्मच खट्टा अनार दाना पाउडर
  • 2-3  बड़ी चम्मच पीसी चीनी
  • 1 छोटा चम्मच अकरकरा पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच गुलकंद
  • स्वादानुसार काला नमक

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- एक बर्तन में सबसे पहले अनार दाना पाउडर डालें.
- फिर इसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच पिसी हुई चीनी डालकर मिक्स करें. (अनारदाने की चटनी)
- अब इसमें गुलकंद डाल लीजिए.
- फिर अकरकरा पाउडर डाल लें.
- इसके बाद स्वादानुसार काला नमक डालें. (आलू अनारदाना सलाद)
- सभी मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें.
- जब सभी चीजें मिक्स हो जाएं तो मिश्रण को थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. (अनार दही चावल)
- कुछ देर बाद मिश्रण को आटे की तरह गुंथ लें.
- अब अनारदाने की छोटी-छोटी गोलियां बना लें.
- एक बड़े बाउल में तैयार गोलियां डाल लें और ऊपर से पिसी हुई चीनी छिड़ककर अच्छी तरह मिक्स कर लें. (अनार का रायता)
- तैयार हैं चटपटा खट्टा-मीठा अनारदाना.


Photo: Dryfruit Express
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (7 ratings)
4.1 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खट्टा-मीठा अनारदाना एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 बडे चम्मच खट्टा अनार दाना पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes