ब्रेड बटर पुडिंग

ब्रेड बटर पुडिंग

कुछ मीठा खाने का मन हो तो ब्रेड बटर पुडिंग आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सकती है. इसे बनाना जितना आसान है, स्वाद उतना ही लाजवाब.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 स्लाइस ब्रेड
  • 2 छोटे चम्मच मक्खन (बटर)
  • 2 बड़ी चम्मच ब्राउन शुगर
  • 2 बड़ी चम्मच म्यूजली, कस्टर्ड बनाने के लिए -
  • 1 कप दूध
  • 1 कप मलाई
  • 4 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर
  • 5 बड़े चम्मच चीनी
  • 1/4 चम्मच वनीला एसेंस
  • 2 बड़ी चम्मच किशमिश
  • 1 बड़ी चम्मच पिस्ता

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- ब्रेड स्लाइस के दोनों तरफ बटर लगाकर इसे तिरछा काट लें.
- माइक्रोवेव सेफ डिश में बटर लगाकर इसमें ब्रेड के स्लाइस रखें.
- अब स्लाइसों के ऊपरी हिस्सों पर म्यूजली छिड़कें.
- कस्टर्ड मिश्रण को पैन के किनारे धीरे से ऐसे डालें ताकि स्लाइसों के ऊपरी हिस्से पर यह न लगे.
- ब्रेड स्लाइसों पर ब्राउन शुगर छिड़कें.
- डिश को 5 से 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें ताकि ब्रेड कस्टर्ड को सोख ले.
- अब इसे माइक्रोवेव में ढाई मिनट तक हाई पर रखें.
- पुडिंग को 10 से 15 मिनट तक ठंडा करने के बाद किशमिश से गार्निश करके सर्व करें.

नोटः- अनाज और फलों के मिश्रण को म्यूजली कहते हैं. इसे आप घर ही तैयार कर सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (89 ratings)
3.7 avg from 89 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेड बटर पुडिंग एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 स्लाइस ब्रेड और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes