फ्रूट रायता

फ्रूट रायता

खाने में स्पेशल रायता सर्व करना है तो फ्रूट रायता बेस्ट ऑप्शन है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों की भी पहली पसंद है. यहां सीखें इसे बनाने का तरीका..

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 कप दही
  • 2 कप पाइनएप्पल बारीक कटे हुए
  • 3 केले छिले और बारीक कटे हुए
  • 3 सेब छिले और बारीक कटे हुए, एक आम छिला और बारीक कटा हुआ
  • 2 कप अनार के दाने, एक छोटे चम्मच चाट मसाला
  • 2 छोटा चम्मच रायता मसाला, एक छोटी चम्मच चीनी, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले बर्तन में दही, काली मिर्च पाउडर, रायता मसाला, चाट मसाला और चीनी डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
- अब दही के मिक्सचर में सभी कटे हुए फल और नमक डालकर मिलाएं.
- तैयार है फ्रूट रायता. इसे ठंडा करने के लिए कुछ देर फ्रिज में रखें. अब फ्रूट रायते को सूखे मेवे, जीरा पाउडर और अनार दानों से गार्निश करके सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (271 ratings)
4.3 avg from 271 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

फ्रूट रायता एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 कप दही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes