Merry Christmas 2018 इस विधि से बनाइए केक, बनेगा सॉफ्ट और स्पंजी

Merry Christmas 2018 इस विधि से बनाइए केक, बनेगा सॉफ्ट और स्पंजी

घर में केक बनाना उतना भी मुश्किल नहीं है जितना आप सोचती हैं. अगर बनाना चाहती हैं बढ़िया सॉफ्ट और टेस्टी केक तो इस रेसिपी को फॉलों करें.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • डेढ़ कप मैदा, एक कप चीनी, एक कप मिल्क पाउडर, एक कप दूध, एक कप क्रीम, एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, एक छोट चम्मच बेकिंग सोडा, वनीला एसेंस 4 से 5 बूंदें, अखरोट 5, बादाम 10-12 गिरी, किशमिश 10-12, काजू 8-10 गिरी, घी/तेल 2-3 चम्मच

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- बादाम, काजू और अखरोट को छोटे टुकड़ों में काट लें.
- इसके बाद किशमिश को भी इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में मिला दें.
- अब एक बड़े बाउल में मैदा डालें.
- इसमें मिल्क पाउडर, तेल और चीनी डालकर अच्छे से मिला लें.
- इसके बाद इसमें क्रीम डाले और थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालते जाएं अच्छे से फेंटते जाएं. इस बात का ध्यान रखें कि केक बनाने वाले घोल में गुठलियां न रहें.
- इसके बाद पेस्ट में वनीला एसेंस डालकर फिर से अच्छी तरह फेंट लें.
- जब घोल अच्छे से मिल जाए तो कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिला दें.
- अब इसे पेस्ट को 30 मिनट के लिए ऐसे ही रख दें.
- तय समय के बाद बेकिंग ट्रे पर घी/तेल लगाकर चारों तरफ फैला दें.
- अब घोल में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर एक बार फिर अच्छे से मिला दें.
- तब तक ओवन को करीब 10 मिनट के लिए प्री-हीट करने के लिए सेट कर दें.
- घोल या पेस्ट को मिलाने के बाद बेकिंग ट्रे पर डालकर फैला दें.
- 10 मिनट प्री-हीट होने के बाद केक को ओवन मोड में सेटकर 180 डिग्री सेल्सियस पर 40 से 45 मिनट के लिए रखें.
- तय समय के बाद जब केक बन कर तैयार हो जाए तो ट्रे को ओवन से निकाल लें.
- निकालने के बाद 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि यह ठंडा हो जाए.
- अब इसे काटकर खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (4 ratings)
4 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Merry Christmas 2018 इस विधि से बनाइए केक, बनेगा सॉफ्ट और स्पंजी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे डेढ़ कप मैदा, एक कप चीनी, एक कप मिल्क पाउडर, एक कप दूध, एक कप क्रीम, एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, एक छोट चम्मच बेकिंग सोडा, वनीला एसेंस 4 से 5 बूंदें, अखरोट 5, बादाम 10-12 गिरी, किशमिश 10-12, काजू 8-10 गिरी, घी/तेल 2-3 चम्मच और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes