सेब की जलेबी

सेब की जलेबी

सेब को आपने फल के तौर पर तो खाया ही होगा. अब बनाएं इसकी जलेबी. जी हां, इसकी जलेबी भी बनाई जा सकती है. तरीका यहां देखें...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 एप ( छीले और पतले छल्लों में कटे हुए)
  • 3 कप मैदा, दो चम्मच चीनी, दो बड़ा चम्‍मच तेल
  • 1 कप पानी, एक चौथाई चम्मच नींबू का रस, एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
जलेबियां बनाने के लिए
- एक चौथाई गर्म पानी में चीनी डालकर घोल लें और इसे 5 मिनट के लिए अलग रख लें.
- अब एक बर्तन में मैदा, तेल की कुछ बूंदे और तैयार चीनी का घोल डालकर बैटर तैयार कर लें.
चाशनी के लिए

- चीनी और पानी को उबाल लें. एक उबाल आने पर आंच धीमी कर दें.
- अब इसमें नींबू का रस, इलायची पाउडर मिलाएं और 8 मिनट उबालें या एक तार की चाशनी बनने तक उबालें.
जलेबियां तलने के लिए

- एक गहरे पैन में तेल गर्म करें.
- सेब के टुकडों को तैयार मैदे के मिश्रण में डिप करें और तेल में डालें. धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें.
- तली हुई जलेबियों को एक से दो मिनट के लिए चाशनी में डालकर निकल लें.

सजावट
- प्लेट में तैयार जलेबियों को कटे काजू और गुलाब की पत्तियों से सजाएं.
- गर्मागर्म एपल जलेबी सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (10 ratings)
4.5 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सेब की जलेबी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 एप ( छीले और पतले छल्लों में कटे हुए) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes